पिटाई भाजपा नेता की हुई, आंदोलन कर रही कांग्रेस !!!
नरसिंहपुर- सियासत के रंग भी अजीब होते है। इसी का ताजा उदाहरण गाडरवारा का है जहां के पवन पटेल को पिटाई के बाद भाजपा नेता बताते हुए सोमवार को जिला कांग्रेस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर जिला मुख्यालय में सांकेतिक आंदोलन कर ज्ञापन सौंपा और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
वहीं दूसरी ओर इस आंदोलन के पहले ही पुलिस ने तेंदूखेड़ा थाने में पत्रकारवार्ता आयोजित कर मामले का खुलासा करने का दावा किया है।
कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि यह घटना राजनीतिक द्वेष का परिणाम है और जिले में कानून-व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है। पुलिस ने पहले ही मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पूर्व पलोहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पवन पटेल के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दोनों पैर तोड़ दिए थे और वह अस्पताल में भर्ती है।
अंदरखाने की बात भी सामने आई
वहीं भाजपा ने इस मामले में चुप्पी साध रखी है। नाम न छापने की शर्त पर एक भाजपा नेता ने बताया कि पवन पटेल स्वयंभू भाजपा नेता है। असलियत में गाडरवारा ही नहीं जिलेभर में उसके साथ कोई भी नहीं है, क्योंकि यह सभी जानते हैं कि उसके क्या कारनामे है। पवन पटेल के साथ मारपीट की घटना हो सकता है किसी ने ब्लैकमेलिंग से तंग आकर कर दी हो।
अधिवक्ता संघ के चुनाव में हुई इनकी जीत
जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में सुधेश वैद्य अध्यक्ष निर्वाचित
धूप में तड़पे छात्र-छात्राएं फिर मिला नशामुक्ति का संदेश
चावरा विद्यापीठ में नव-निर्वाचित छात्र परिषद ने ली शपथ
सजावटी किसान की प्रतिमा में झलक रही असली किसान की पीड़ा
श्री गणेश देवस्थानम के स्वास्थ्य शिविर में 135 मरीज लाभान्वित
शहर में हुए विचार-विमर्श से निकली देशहित की बात
गिरिराज एसोसिएट्स ने गिट्टी खरीददारों व फर्जी रॉयल्टी से वसूले लाखों रुपए