नरसिंहपुर- अवैध शराब माफिया के क्षेत्र में हौसले इतने बुलंद है कि वह शासकीय शराब ठेकेदारों का खुलेआम अपहरण कर जानलेवा हमला करने लगे हैं।

पीड़ित का सीधे तौर पर आरोप यह भी हैं कि उन्हें राजनैतिक और पुलिस का संरक्षण मिला हुआ है। इसलिए वे लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

हिमाकत इतनी की मारपीट कर थाने के सामने फेंका

2 मई की दोपहर का घटनाक्रम पिछले घटनाक्रमों से बड़ा रहा। इसमें करकबेल में शराब ठेकेदार प्रदीप पटेल से कुछ लोगों ने ऑफिस में घुसकर मारपीट की। फिर जबरन गाड़ी में बिठाकर बौछार गांव ले गए और जानलेवा मारपीट की। इतना ही नहीं संगठित माफिया ने ठेमी थाने के सामने गंभीर अवस्था में घायल ठेकेदार को फेंक कर चले गए। वहां से पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया।

शिकायत के बाद पुलिस ने दीपक लोधी, गोपाल लोधी, अभिषेक लोधी, भारत लोधी, सोनू ठाकुर व अन्य पर एफआईआर दर्ज की है।

पार्टनरशिप न करने व अवैध शराब बेचने से रोकना वारदात की वजह 

 घायल प्रदीप पटेल ने बताया कि दीपक लोधी पूरे क्षेत्र में बड़ी मात्रा में अवैध शराब का कारोबार करता है। वह दुकान में 30% पार्टनरशिप के लिए दबाव बना रहा था। जिसे मना करने पर पैकारी (अवैध शराब बिक्री) क्षेत्र में करने लगा। इस बात से मना करने के कारण उपरोक्त घटनाक्रम किया।