नरसिंहपुर- स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती चेरिटेबल ट्रस्ट से संचालित शंकराचार्य नेत्रालय द्वारा श्री गणेश देवस्थानम सिद्धपीठ में निःशुल्क नेत्र जांच व परामर्श शिविर में 135 जरूरतमंद लाभान्वित हुए। श्री द्वारका पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी की प्रेरणा से सिद्धपीठ के संस्थापक स्व. कृष्ण कुमार जी पुरोहित की पुण्य स्मृति में उक्त सेवा शिविर गणनायक फाउंडेशन ने आयोजित किया।

जांच में इनका रहा योगदान

नेत्रालय स्टॉफ के भाग्यवान तिवारी (केम्प प्रभारी), गौरव रैकवार, नीलेश जाट, अजय गिरदौनिया का विशेष योगदान रहा। शिविर में मोतियाबिन्द के 40 मरीज मिले। इनमें से 16 ने ऑपरेशन करने की सहमति दी। जिन्हे नेत्रालय द्वारा बस सेवा से झोंतेश्वर अस्पताल ले जाकर उपचार व आपरेशन किया जाएगा। जहां लेंस, चश्मा, भोजन सहित आवागमन निःशुल्क रहेगा। आगुतकों का स्वागत व आभार प्रदर्शन आयोजन के प्रमुख सूत्रधार सुशान्त पुरोहित ने किया। पूर्व में भगवान गजानन का पावन अभिषेक आचार्य कृष्णकांत उदेनिया, पं संजय शर्मा ने किया।

पाठक व दुबे को मिला गणनायक पत्रकारिता सम्मान

काहर्यक्रम के दौरान प्रतिष्ठित गणनायक पत्रकारिता अलंकरण संतोष पाठक व सतीश दुबे को फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती रमा पुरोहित ने प्रदान किया। पुण्य स्मृति को अक्षुण बनाए रखने के लिए नारियल का पौधा भी रोपा गया।