लूटने का नया तरीका, फर्जी पार्सल के मामले आए सामने
नरसिंहपुर- (फिरोज खान) हर हाथ मोबाइल के चलते ऑनलाइन खरीदी का चलन बढ़ा है। वही फर्जी पार्सल के जरिए लोगों को ठगने के मामले भी बढ़ रहे है। ऑनलाइन ऑर्डर नहीं करने के बाद भी घर, दुकान और ऑफिस के पते पर कोरियर बाय के जरिए फर्जी पार्सल या गिफ्ट भेजकर घर बैठे लोगों को ठगा जा रहा हैं।
पहला मामला
दूसरा मामला
सांकल रोड निवासी नरेंद्र मिश्रा के मोबाइल पर रविवार की दोपहर कॉल आता है और पार्सल देने के लिए पता पूछा जाता हैं, वे कोरियर बाय को घर बुला लेते हैं और परिजनों से इस संबंध में जानकारी जुटाते है तो मालूम होता है कि किसी ने कोई ऑर्डर नहीं किया था। वे कोरियर बाय से पार्सल नहीं लेकर उसे जाने को कहते है। इस तरह वे फर्जी पार्सल स्कैम से बच जाते हैं।
जानकारी के मुताबिक हाल के दिनों में फर्जी पार्सल या गिफ्ट के नाम पर लोगों को ठगने के मामले बढ़े हैं। वही फर्जी पार्सल के शिकार लोग पुलिस में शिकायत करने से बचते है। जिससे ठगों के हौसले बुलंद हैं।
ऐसे बचें
फर्जी पार्सल की समस्या से निपटने के लिए नागरिकों को जागरूक करने की आवश्यकता है। हमेशा सतर्क रहने की जरूरत है। पार्सल या गिफ्ट मिलने पर उसकी सत्यता की जांच करना चाहिए। यदि लगता है कि आपको ठगा जा रहा हैं तो तुरन्त पुलिस को सूचित करें।
इनका कहना हैं
आपके जरिए ये मामला सामने आया है, शिकायत आने पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी। गौरव चाटे प्रभारी कोतवाली
अधिवक्ता संघ के चुनाव में हुई इनकी जीत
धूप में तड़पे छात्र-छात्राएं फिर मिला नशामुक्ति का संदेश
चावरा विद्यापीठ में नव-निर्वाचित छात्र परिषद ने ली शपथ
सजावटी किसान की प्रतिमा में झलक रही असली किसान की पीड़ा
श्री गणेश देवस्थानम के स्वास्थ्य शिविर में 135 मरीज लाभान्वित
शहर में हुए विचार-विमर्श से निकली देशहित की बात
गिरिराज एसोसिएट्स ने गिट्टी खरीददारों व फर्जी रॉयल्टी से वसूले लाखों रुपए