जिला अधिवक्ता संघ की कार्य समिति भंग
नरसिंहपुर-जिला अधिवक्ता संघ की वर्तमान कार्यकारिणी भंग कर दी गई है। सदस्यों की मांग के बाद सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई। जिसमें विचार-विमर्श के बाद विभिन्न प्रस्तावों पर सर्व सहमति से निर्णय लिए गए।
इसमें वर्तमान कार्य समिति का कार्यकाल पूर्ण होने के चार माह बाद भी चुनाव नहीं कराने एवं मनमाने तरीके कार्य करने से संघ के सभी सदस्यों ने रोष जताया। इसके साथ ही आगामी कार्यकारिणी के चुनाव करने के लिए 11 सदस्यीय समिति का गठन किया। उक्त प्रस्ताव की प्रति राज्य अधिवक्ता परिषद जबलपुर, जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरसिंहपुर को भी भेजी गई।
उक्त तदर्थ समिति यथा शीघ्र संघ के संविधान के अनुसार अधिवक्ता संघ के चुनाव संपन्न कराएगी। चुनाव संपन्न होने के पहले तक संघ की व्यवस्थाओं का संचालन, राशि का लेन-देन उक्त समिति ही करेगी ।
ये है तदर्थ समिति
विनय कुमार जैन, सीपी. पटेल, भानु प्रकाश श्रीवास्तव, कैलाश साहू, संतोष कुमार तिहैया, महेन्द्र गोस्वामी, सुनील साहू, प्रमोद दुबे, अजय ताम्रकर, अरविंद सोनी, श्रीमती लक्ष्मी नायक समिति में है।
जिला अधिवक्ता संघ की कार्य समिति भंग
पिटाई भाजपा नेता की हुई, आंदोलन कर रही कांग्रेस !!!
सगे भाई के हत्यारे को आजीवन कारावास
पुस्तकालय समाज के ज्ञान तीर्थ- विजयदत्त श्रीधर
अब करेली क्षेत्रवासी भी सीख सकेंगे आदियोग व जुम्बा क्लाॅसेस
वरिष्ठ पत्रकार डाॅ बृजेश शर्मा को 'अशोक मानोरिया आंचलिक पत्रकारिता पुरस्कार'
गणतंत्र दिवस अमर रहे जय हिंद
चावरा विद्यापीठ में बाल दिवस का हुआ उल्लासपूर्ण आयोजन
टेलीफोन एडवायजरी कमेटी में बने सदस्य
जिला विकास सलाहकार समिति का गठन