मंत्री के बयान को बताया विवादित, एफआईआर की मांग
नरसिंहपुर- कुछ दिनों पहले जिले के करेली में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन के दौरान दिए गए एक बयान को विवादित बताया जा रहा है। कार्यक्रम मुख्य अतिथि रहे मंत्री उदय प्रताप सिंह के कथित वक्तव्य से नाराज़ लोगों ने पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन देकर शिकायत करते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
प्रार्थीगण द्वारा दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि 20 अप्रैल 2026 को आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने मंच से बोलते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे विशेषकर महिलाओं की भावनाएं आहत हुईं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि मंत्री के शब्दों से सामूहिक विवाह जैसे आयोजन की गरिमा को ठेस पहुंची है।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि यह कार्यक्रम आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए आयोजित किया गया था, ऐसे में इस तरह की टिप्पणी से गरीब परिवारों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। प्रार्थीगण ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए मंत्री के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए और एफआईआर दर्ज की जाए।
ये कहा था मंत्री राव ने
मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह निकाह सम्मेलन में मंत्री उदय प्रताप सिंह द्वारा भाषण के दौरान कहा गया की 2-4 जोडों में तो बहुत भीड होती है। लेकिन यह कार्यक्रम 200 जोडो का है। भीड में पहचान का संकट रहता है। बिदाई के समय अच्छे से जाना नहीं तो शादी बाला जोडा ही बदल लों।
इस कार्यक्रम के बाद जिले में राजनीतिक माहौल गर्माता दिखा। दूसरे मंत्री प्रहलाद पटेल के समर्थकों ने उक्त भाषण को लेकर तूल देते हुए पोस्ट डालना शुरु कर दिया था। और आज गोटेगांव क्षेत्र निवासी पूर्व पार्षद व कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष राजेश चौकसे सामने आए। जिन्होंने अनेकों महिलाओं के साथ उक्त ज्ञापन सौंपा। अब देखना होगा कि प्रशासन इस शिकायत पर क्या कदम उठाता है?
(नीरज राय पप्पी की रिपोर्ट)
मंत्री के बयान को बताया विवादित, एफआईआर की मांग
अवैध शराब बिक्री न करने पर युवक को झूठे मामले में फंसवाया, एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग
हत्या करने के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा
जिला अधिवक्ता संघ की कार्य समिति भंग
पिटाई भाजपा नेता की हुई, आंदोलन कर रही कांग्रेस !!!
सगे भाई के हत्यारे को आजीवन कारावास
पुस्तकालय समाज के ज्ञान तीर्थ- विजयदत्त श्रीधर
अब करेली क्षेत्रवासी भी सीख सकेंगे आदियोग व जुम्बा क्लाॅसेस
वरिष्ठ पत्रकार डाॅ बृजेश शर्मा को 'अशोक मानोरिया आंचलिक पत्रकारिता पुरस्कार'