गोटेगांव की नगर पालिका फिसड्डी हुई, वेतन तक नहीं दे रहे
गोटेगांव- नगरपालिका इस समय कर्मचारियों की तनख्वाह में फिसड्डी साबित हो रही है। विगत चार माह से पालिका के कर्मचारियों को वेतन न मिलना शहर में जनचर्चा का विषय है। जिससे कर्मचारियों के घर गृहस्थी पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ रहा है, कोई सुनने वाला नहीं है।
जो कर्मचारी नौकरी के भरोसे ही हैं उन पर और उनके परिवार पर क्या गुजरती होगी।सबसे स्मरणीय बात तो ये है जो सफाई कर्मचारी पालिका द्वारा लगाए गए हैं, जो नगर को स्वच्छता प्रदान कर साफ-सुथरा बनाते हैं। उनका भी वेतन तीन माह से अधिक हो जाने पर अभी तक नहीं मिला है साथ ही ठेकेदारों का भुगतान भी नहीं हुआ। जिससे विकास कार्य नहीं हो पा रहे है, फिर भी मध्य प्रदेश की सरकार विकास का झूठा दावा करती हैं। शासन को इस ओर ध्यान देकर कर्मचारियों का हित देखना होगा।
गोटेगांव से शरद नेमा की रिपोर्ट।
अवैध शराब माफिया ने शराब ठेकेदार का अपहरण कर की जानलेवा मारपीट
मंत्री के बयान को बताया विवादित, एफआईआर की मांग
अवैध शराब बिक्री न करने पर युवक को झूठे मामले में फंसवाया, एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग
हत्या करने के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा
जिला अधिवक्ता संघ की कार्य समिति भंग
पिटाई भाजपा नेता की हुई, आंदोलन कर रही कांग्रेस !!!
सगे भाई के हत्यारे को आजीवन कारावास
पुस्तकालय समाज के ज्ञान तीर्थ- विजयदत्त श्रीधर