मजाक बना कर रख दिया अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस कार्यक्रम
नरसिंहपुर- जिला मुख्यालय में अधिकारियों के मनमाने रवैये के कारण अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मजाक बनाकर रख दिया। पहले ही यह आयोजन 1 अक्टूबर अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के दूसरे दिन यानी 2 अक्टूबर को पीजी कॉलेज में आयोजित कर लिया गया था। इस पर भी लोगों ने आपत्तियां रखी थी, कि जब दिवस निश्चित है तो कार्यक्रम भी उसी दिन होना चाहिए परंतु अधिकारियों को तो अपनी मनमानी और कार्यक्रमों की औपचारिकता से मतलब रहता है।
तय कार्यक्रम भी अचानक टाल दिया
यहां आश्चर्यजनक यह रहा कि दूसरे दिन आयोजित करने वाला कार्यक्रम भी अचानक टाल दिया गया। और वृद्धजनों को सूचना देकर कह दिया कि अब यह आगामी किसी तारीख को किया जाएगा, कारण पूछने पर समाज कल्याण अधिकारी अंजना त्रिपाठी ने बताया कि कलेक्टर मैडम का ट्रांसफर हो जाने के कारण टाल दिया गया है। नई कलेक्टर आएंगी फिर कार्यक्रम कराया जाएगा। इस बेहद ही अगंभीर जवाब के बाद बुजुर्गों में रोष होना स्वाभाविक है।
वरिष्ठ जनकल्याण परिषद ने पीडब्ल्यूडी के सामने बरिया वाले हनुमान मंदिर में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस अपने स्तर पर मनाया। जहां वृद्धो की समस्याओं पर चर्चा व उनकी खुशहाली की कामना की गई। इस अवसर पर डॉ व्हीपी गिरदौनिया जी का भी जन्मदिन मना कर उन्हें बधाइयां शुभकामनाएं दी गई।
इनका कहना है
प्रशासन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जो अपेक्षा वृद्धो की की गई है, यह निंदनीय है इससे हम सभी में रोष व्याप्त हैं।
गणेश प्रसाद चतुर्वेदी अध्यक्ष वरिष्ठ जन परिषद
कार्यक्रम की आयोजक अंजना त्रिपाठी ने मुझे फोन करके बताया की कलेक्टर मैडम का ट्रांसफर हो जाने के कारण कार्यक्रम आगामी दिनों में किया जाएगा।
रूपकुमार सोनी काला पहाड
जब अंतरराष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस 1 अक्टूबर को तय है। तो उसे बाद में क्यों मनाया जाए? यह प्रशासनिक अधिकारियों का रवैया उचित नहीं है। जिसकी हम निंदा करते हैं।
अनिल राय
अवैध शराब माफिया ने शराब ठेकेदार का अपहरण कर की जानलेवा मारपीट
मंत्री के बयान को बताया विवादित, एफआईआर की मांग
अवैध शराब बिक्री न करने पर युवक को झूठे मामले में फंसवाया, एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग
हत्या करने के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा
जिला अधिवक्ता संघ की कार्य समिति भंग
पिटाई भाजपा नेता की हुई, आंदोलन कर रही कांग्रेस !!!
सगे भाई के हत्यारे को आजीवन कारावास
पुस्तकालय समाज के ज्ञान तीर्थ- विजयदत्त श्रीधर