सुशान्त पुरोहित- नरसिंहपुर- भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राम स्नेही पाठक के बनने की घोषणा 23 जनवरी 25 को हो गई थी। पूरे 9 महीने बीत चुके हैं, अभी तक कार्यकारिणी घोषित नहीं हो पाई। इस विषय को लेकर श्री पाठक से गणनायक न्यूज़ ने चर्चा की-

■ लंबा समय निकल गया अभी तक कार्यकारिणी की घोषणा नहीं हो पाई ?

प्रदेश के बहुत जिले बाकी हैं शीघ्र ही कार्यकारिणी घोषित होगी।

■ घोषणा में क्या अड़चन आ रही है ?

पार्टी ने तय किया था कि पर्यवेक्षक आएंगे और विधायकों से नाम लेंगे। प्राप्त नामों की जब समीक्षा की गई, तो कुछ नाम ऐसे निकले जो सक्रिय सदस्य नहीं थे। इसके कारण अनेक नाम रिजेक्ट हो गए। इसलिए दोबारा नाम लेना पड़े।

■ क्या प्रदेश से कुछ दिशा-निर्देश मिले थे ?

हां पूरे जिले में जातिगत समीकरण का भी ध्यान रखा जाना था। सभी से मिलजुलकर पदाधिकारी तय करना है। कुछ देरी इसके कारण भी हुई। 

 ■ पुराने भी कुछ पदाधिकारी रहेंगे या सभी नई नियुक्तियां होंगी ?

 कार्यकारिणी को लेकर सभी नेताओं में सहमति बन चुकी है कुछ पुराने पदाधिकारी भी कार्यकारिणी में रहेंगे।

■ घोषणा की उम्मीद कब तक है ?

 जिला कार्यकारिणी की घोषणा प्रदेश से ही होगी वर्तमान में प्रदेश महासचिव हितानंद जी बिहार चुनाव में व्यस्त है, उम्मीद है वहां से आने के बाद घोषणा हो जाए।