नरसिंहपुर- पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय बोहानी में 52 वीं संकुल स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। दो दिवसीय संकुल स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ बुधवार को डॉ साकेत सिंह डायरेक्टर राज्य विज्ञान केंद्र भोपाल द्वारा किया गया। अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण किया। प्राचार्य डॉ अरुण कुमार तिवारी ने सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत गाया। 

यह रही प्रदर्शनी की थीम

इस प्रदर्शनी की थीम सतत विकास के लिए विज्ञान एवं तकनीकी महत्व है। आयोजन में नवोदय विद्यालय समिति भोपाल क्षेत्र के 23 विद्यालयों से लगभग 135 छात्र-छात्रों ने अपने मॉडल प्रदर्शित किए। इस अवसर पर डॉ पीके खरे रसायन विज्ञान के प्रमुख पीजी कॉलेज करेली प्रोफेसर एसएल चौधरी, जंतु विज्ञान विभाग के प्रमुख पीजी कॉलेज नरसिंहपुर डॉ बीके शर्मा, वैज्ञानिक लखन सिंह, प्रमुख गन्ना अनुसंधान केंद्र अजय शर्मा, प्राचार्य कृषि विद्यालय बोहनी संजीव पालीवाल की भी उपस्थिति रही। विद्यार्थियों द्वारा बेस्ट मैनेजमेंट , ट्रांसपोर्ट एंड कम्युनिकेशन, फूड हेल्थ एंड हाइजीन आदि विषयों से संबंधित मॉडल प्रस्तुत किए। अंत में शिक्षक विकास दुबे ने सभी का आभार व्यक्त किया।