पुस्तकालय समाज के ज्ञान तीर्थ- विजयदत्त श्रीधर
नरसिंहपुर- पुस्तकालय समाज का ज्ञान तीर्थ है, इसका लाभ सभी को उठाना चाहिए। सकारात्मक पुस्तक पढ़ना ही ज्ञानार्जन का एकमात्र रास्ता है। वर्तमान में सोशल मीडिया का अध्ययन बढ़ रहा है, जो विचारों की अधिकता के कारण भटकाव को भी बढ़ा रहा है।
उपरोक्त विचार माधवराव सप्रे संग्रहालय भोपाल के संस्थापक पद्मश्री विजय दत्त श्रीधर ने व्यक्त किए। वे यहां डाइट परिसर स्थित पुस्तकालय भवन को देखने पहुंचे थे।
इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि वह शासन द्वारा बने इस शानदार पुस्तकालय का लाभ उठाएं, यहां आकर सदस्य बने और पुस्तकों को पढ़ें।

पुस्तकें दी भेंट
उन्होंने सीईओ जिला पंचायत गजेंद्र सिंह को अपनी ओर से पुस्तकालय के लिए पुस्तकें भेंट की और भविष्य में भी बड़ी संख्या में पुस्तकें देने का वादा किया। सीईओ से हुई लंबी चर्चा में उन्होंने जिले के पुस्तकालयों को व्यवस्थित करने, उनमें सदस्य संख्या बढ़ाने का प्रयास करने और अन्य स्थानों पर पुस्तकालय खोलने हेतु आग्रह किया, साथ ही स्वयं सहयोग देने भी कहा।
ये भी रहे मौजूद
इस दौरान डाइट प्राचार्य राजीव किशोर श्रीवास्तव, सुशान्त पुरोहित डॉ बृजेश शर्मा, आशीष खरे दिनेश उभान बोहानी भी मौजूद रहे।
अवैध शराब माफिया ने शराब ठेकेदार का अपहरण कर की जानलेवा मारपीट
मंत्री के बयान को बताया विवादित, एफआईआर की मांग
अवैध शराब बिक्री न करने पर युवक को झूठे मामले में फंसवाया, एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग
हत्या करने के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा
जिला अधिवक्ता संघ की कार्य समिति भंग
पिटाई भाजपा नेता की हुई, आंदोलन कर रही कांग्रेस !!!
सगे भाई के हत्यारे को आजीवन कारावास
पुस्तकालय समाज के ज्ञान तीर्थ- विजयदत्त श्रीधर