संस्कृति सम्मान से अलंकृत हुए पं चंद्रप्रकाश तिवारी
करेली- मध्यप्रदेश प्रगतिशील ब्राह्मण महासभा के 79 वें अधिवेशन में श्री राम कृपा दरबार भुगवारा के संस्थापक पं चंद्र प्रकाश तिवारी गुरुजी को ब्रम्हलीन पं वीरेंद्र शुक्ला "संस्कृति सम्मान" 2024 से अटल पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 स्वामी विश्वात्मानंद सरस्वती व विधायक अभिलाष पांडे द्वारा अलंकृत किया गया। पंडित आदर्श मुनि त्रिवेदी नगर जबलपुर में उपरोक्त सम्मान पं तिवारी को 20 करोड़ राम नाम लेखन की श्रृंखला चलाने की चलते प्रदान किया गया।
शंकराचार्य भी कर चुके हैं सम्मानित
गृहस्थ संत पं चंद्रप्रकाश तिवारी को 2022 में श्री गणेश देवस्थानम सिद्धपीठ नरसिंहपुर में शंकराचार्य 1008 स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती भी सम्मानित कर चुके है। तब उनके 17 करोड़ राम नाम लेखन हुए थे।
सम्मान लेने ये भी गए थे साथ
सुरेंद्र सिंह चौहान बटेसरा, लोकनारायण विनोद पडरिया, कौशलेन्द्र सिंह चौहान बटेसरा, आशीष चौहान, छोटू सेन गोपाल सेन करेली, जनपद पंचायत करेली से अमित जोशी, मोहित कौरव, अभिषेक राजपूत बम्होरी, विजय राजपूत, धर्मेद्र चौरसिया, मिथलेश बिल्थरे, हरबन सिंह लोधी, सासबहु सरपंच देवेंद्र सिंह लोधी, सतीश लोधी, भुगवारा से लेखराम पंडा, राजकिशोर जाट, राम पटेल, आसाराम रजक, बाबूलाल सेन, उमेश दुबे, अजय गिरदोनिया, प्रशांत पांडे, राहुल अवस्थी, शंकर मराठा, नीरज ठाकुर, आदित्य दुबे, नवीन दिघर्रा सहित शिष्य मंडल व पारिवारिक सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
गणतंत्र दिवस अमर रहे जय हिंद
चावरा विद्यापीठ में बाल दिवस का हुआ उल्लासपूर्ण आयोजन
टेलीफोन एडवायजरी कमेटी में बने सदस्य
जिला विकास सलाहकार समिति का गठन
भाजपा जिला कार्यकारिणी घोषणा में देरी को लेकर जिला अध्यक्ष की बात
BJP जिला कार्यकारिणी की घोषणा अटकी: CONGRESS में पदाधिकारियों को लेकर मंथन जारी
गोटेगांव की नगर पालिका फिसड्डी हुई, वेतन तक नहीं दे रहे
मजाक बना कर रख दिया अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस कार्यक्रम
आर्मी की तर्ज पर पुलिस कैंटीन जल्द पुलिस कर्मियों को मिलेगा सस्ता सामान
शहीदों के नाम पर राजनीति करने वालों का पाखंड उजागर, शहीद भगत सिंह की जयंती पर नहीं जुटे अपेक्षित