शिक्षका अग्निकांड फॉलोअप- विरासत में मिला पेट्रोल डालकर आग लगाना
नरसिंहपुर- (फिरोज खान) जिला मुख्यालय में सोमवार को 18 वर्षीय युवक द्वारा अतिथि शिक्षिका पर पेट्रोल डालकर आग लगाने के मामले में नई अपडेट मिली हैं। इसमें जेल पहुंच चुके युवक के परिजनों द्वारा आपसी रंजिश के चलते अनेक वाहनों और दुकानों में पेट्रोल डालकर आग लगाने की घटना को अंजाम दिया जा चुका है। जिससे गांव ही नहीं आस-पास के क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया था।
फूंके थे वाहन और दुकानें
प्राप्त जानकारी के मुताबिक 10 साल पहले फरवरी 2015 में पंचायत चुनाव के बाद जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर ग्राम कल्याणपुर में आरोपी सूर्यांश कौरव के पिता, चाचा, दादा सहित अन्य लोगों ने मिलकर रंजिशवश किए विवाद के बाद गांव के ही 1 परिवार की आधा दर्जन गाड़ियों और इतनी ही दुकानों में पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। ग्रामीणों ने नाम न देने की बात पर कहा कि युवक को पेट्रोल डालकर आग लगाना विरासत में मिला है उसने बाप-दादा से ही सीखा है।
फर्क ये है कि इन्होंने गाड़ियों और दुकानों पर पेट्रोल डालकर आग लगाई थी। वहीं सूर्यांश ने दो कदम आगे बढ़कर अपनी टीचर को ही पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। इस मामले में सूर्यांश के पिता, दादा, चाचा सहित कुल 9 लोगों को पुलिस ने आरोपी बनाया था। उन्हें 3 साल की सजा हुई थी। जिला और पुलिस प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से गांव में शांति बहाल हो सकी थी। इसके बाद यहां पुलिस चौकी की स्थापना की गई।
इसके पहले की खबर पढ़ने लिंक पर करें क्लिक
https://gannayaknews.com/news.php?id=the-youth-entered-the-guest-teachers-house-poured-petrol-and-set-her-on-fire-571475
अवैध शराब माफिया ने शराब ठेकेदार का अपहरण कर की जानलेवा मारपीट
मंत्री के बयान को बताया विवादित, एफआईआर की मांग
अवैध शराब बिक्री न करने पर युवक को झूठे मामले में फंसवाया, एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग
हत्या करने के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा
जिला अधिवक्ता संघ की कार्य समिति भंग
पिटाई भाजपा नेता की हुई, आंदोलन कर रही कांग्रेस !!!
सगे भाई के हत्यारे को आजीवन कारावास
पुस्तकालय समाज के ज्ञान तीर्थ- विजयदत्त श्रीधर