नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक कौन ?
नरसिंहपुर- यहां का पुलिस अधीक्षक कौन है? इस बात का भ्रम फैला गया है। इसका जबावदार पुलिस विभाग ही है।
ये है मामला
अवसर था पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हुआ स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम। जिसकी फेसबुक पोस्ट Narsinghpur Police आईडी से डाली गई। उसमें पुलिस अधीक्षक अमित कुमार लिखा है। (अवलोकन हेतु पोस्ट के स्क्रीन शाॅट संलग्न है) पोस्ट पर ही जिम्मेदार लोगों ने भी सवाल किया पर 19 घंटे से भी अधिक गुजरने के बाद सुधार नहीं हुआ।

कार्यक्रमों में भी नहीं दिखी मेडम
यहां मृगाखी डेका एसपी पदस्थ है। उन्हें ही झंडावंदन करना था। वही मुख्य समारोह में भी वे नही दिखाई दी। इससे भी भ्रम ज्यादा फैल गया। गणनायक News ने पता किया तब जानकारी हुई कि वे छुट्टी पर गई हुई है। इसलिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया ने उनकी भूमिका का निर्वाहन किया। फेसबुक पोस्ट में ही गलत लिखा है। इसलिए यह भ्रम फैला।
ज्ञातव्य हो कि 2020 में कुछ महीनों के लिए अमित कुमार यहां पदस्थ भी रह चुके है। कुछ गलत कार्रवाइयों की शिकायतों के चलते उन्हें जल्दी हटा दिया गया था।


अवैध शराब माफिया ने शराब ठेकेदार का अपहरण कर की जानलेवा मारपीट
मंत्री के बयान को बताया विवादित, एफआईआर की मांग
अवैध शराब बिक्री न करने पर युवक को झूठे मामले में फंसवाया, एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग
हत्या करने के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा
जिला अधिवक्ता संघ की कार्य समिति भंग
पिटाई भाजपा नेता की हुई, आंदोलन कर रही कांग्रेस !!!
सगे भाई के हत्यारे को आजीवन कारावास
पुस्तकालय समाज के ज्ञान तीर्थ- विजयदत्त श्रीधर