जिला भाजपा के पदाधिकारी को महिला ने सिखाया सबक
नरसिंहपुर- घटनाक्रम 28 जनवरी शाम का है। जब नगर के गुरुद्वारा रोड पर जिला भाजपा के एक पदाधिकारी को स्वयं की गलत हरकतों के चलते बेइज्जत होना पड़ा। वाद-विवाद की स्थिति यहां तक आ पहुंची की पहले तो महिला ने खरी-खोटी सुनाई फिर तंग आकर पिटाई भी कर दी।
ये है मामला
100% पुष्ट प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला भाजपा का उपाध्यक्ष रमाकांत धाकड़ ने बहुत दिनों से एक महिला को पार्टी में पद दिलाने के नाम पर व्हाट्सएप मैसेज किए। फिर फोन लगाने लगा, पार्टी में अपने आप को पावरफुल दिखाते हुए वह बार-बार बात करने लगा महिला लोक-लाज के चलते शांत रही।
इसी का फायदा उठाकर वह रविवार की शाम उसके घर पहुंच गया। उसे देख महिला ने घर से जाने कहा परंतु वह अपनी ताकत की बातें बताते हुए धमकाने लगा, ये बात स्वाभिमानी महिला को नागवार गुजरी और उसने अपने घर से बार-बार चले जाने कहा, परंतु वह नहीं माना इसके बाद महिला ने तेज आवाज में बोला तब धाकड़ भी रौब दिखाने लगा। इसी बीच आसपास के कुछ लोग और आ गए और बीच-बचाव किया। वह महिला को धमकी देने लगा तब धाकड़ की पिटाई हो गई। यह बात पार्टी के बड़े नेताओं तक भी पहुंच गई है।
गणतंत्र दिवस अमर रहे जय हिंद
चावरा विद्यापीठ में बाल दिवस का हुआ उल्लासपूर्ण आयोजन
टेलीफोन एडवायजरी कमेटी में बने सदस्य
जिला विकास सलाहकार समिति का गठन
भाजपा जिला कार्यकारिणी घोषणा में देरी को लेकर जिला अध्यक्ष की बात
BJP जिला कार्यकारिणी की घोषणा अटकी: CONGRESS में पदाधिकारियों को लेकर मंथन जारी
गोटेगांव की नगर पालिका फिसड्डी हुई, वेतन तक नहीं दे रहे
मजाक बना कर रख दिया अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस कार्यक्रम
आर्मी की तर्ज पर पुलिस कैंटीन जल्द पुलिस कर्मियों को मिलेगा सस्ता सामान
शहीदों के नाम पर राजनीति करने वालों का पाखंड उजागर, शहीद भगत सिंह की जयंती पर नहीं जुटे अपेक्षित